Noori Khan: कांग्रेस की विचारधारा अल्पसंख्यक के विरुद्ध, नूरी खान ने कमलनाथ को पत्र लिखकर दिया सभी पदों से इस्तीफा
Noori Khan: कांग्रेस की विचारधारा अल्पसंख्यक के विरुद्ध, नूरी खान ने कमलनाथ को पत्र लिखकर दिया सभी पदों से इस्तीफा

Noori Khan मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के हाईकमान कमलनाथ से नाराज महिला नेता नूरी खान ने इस्तीफा दे दिया है। सोनिया गांधी और कमलनाथ को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वर्ग विशेष का होने के कारण मुझे कोई पद नहीं दिया जा रहा।
नूरी खान ने अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी में रहकर अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं एवं अपने लोगों को राजनैतिक एवं सामाजिक न्याय दिलाने में असहज महसूस कर रही हूँ। भेदभाव की शिकार हो रही हूँ। अतः अपने सारे पदों से आज इस्तीफ़ा दे रही हूँ।
राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों में शायद ही कोई हो जो नूरी खान को नहीं जानता हो। पिछले कुछ दिनों में नूरी खान ने पूरे मध्यप्रदेश में अपनी पहचान बना ली। नूरी खान मूल रूप से उज्जैन की रहने वाली हैं। कोरोनावायरस की दूसरी लहर के समय वह अचानक लाइमलाइट में आई थी और फिर लगातार सुर्खियों में बनी रही। उन्होंने सरकार के खिलाफ कई आंदोलन किए। उज्जैन से भोपाल तक की ऐतिहासिक यात्रा निकाली। लग रहा था कि 2023 के विधानसभा चुनाव में नूरी खान का टिकट पक्का है।
मैंने ना भूख देखी ना धूप,मेहनत और ईमानदारी से @INCIndia को मज़बूत बनाने के लिए संघर्ष करती रही,जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ती रही,लेकिन मुझे हमेशा पार्टी की तरफ़ से हर क़दम पर एहसास दिलाया जाता रहा "तू मुसलमान है",भेदभाव से क्षुब्ध होकर पार्टी को कहा अलविदा https://t.co/OpkW2WJCqJ
— Noori Khan (@NooriKhanINC) December 5, 2021








