HOMEKATNI

माधवनगर में महिला ने लगाया सटोरियों पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने के प्रयास का आरोप

माधवनगर में महिला ने लगाया सटोरियों पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने के प्रयास का आरोप

कटनी। शहर के माधवनगर थाना अन्तर्गत  कुम्हार मोहल्ला में एक महिला के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश करने का गम्भीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है।

माधवनगर निवासी महिला का कोमल रोचलानी पति सोनू रोचलानी 26 वर्ष बुरहानपुर से कटनी मायके आयी हुई थी।

महिला का आरोप है कि महिला के ससुराल में तुलसी मामा की लड़की ने फ़ोन लगा कर भड़काया चरित्र को लेकर वह पति से तलाक कराना चाहता है।

आरोप है कि विवाद के बाद फिर तुलसी व नीरज भोजवानी ने कतिथ तौर पर मिट्टी तेल डाल दिया जिसके बाद महिला ने भाग कर जान बचाई, फिर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया गया कि जिन लोगों पर आरोप है वह क्षेत्र में सट्टा खिलाने की गतिविधियों में भी संलिप्त हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल में महिला द्वारा मीडिया से बात करते बताया कि नीरज भोजवानी कई साल से सट्टे की गतिविधियों में संलिप्त है। महिला ने बताया कि उसकी कोई भी शिकायत करता है तो वह मारपीट कर धमकी भी देता है। पुलिस सच्चाई का पता लगा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button