HOMEMADHYAPRADESH

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, 22 में आंधी तूफान की संभावना

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, 22 में आंधी तूफान की संभावना

भोपाल। मानसून भले ही बिदा हो गया हो पर मध्यप्रदेश में अब भी कई जिले बारिश से तरबतर हो रहे हैं। अगले 24 घण्टों में भी एमपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। 

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 9 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भरी आंधी एवं वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उपरोक्त सभी जिलों में नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि जिन स्थानों पर पूर्वानुमान के अनुसार स्थिति बनेगी वहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा।

 9 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, दमोह एवं निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यानी इन इलाकों में ऐसी वर्षा होगी जो आम जनजीवन को प्रभावित कर देगी एवं बरसाती नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है।
मध्य प्रदेश के 22 जिलों में तेज आंधी एवं वज्रपात की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरोली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर एवं भिंड जिलों में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने और कुछ स्थानों पर वज्रपात होने की संभावना है।
Show More

Related Articles

Back to top button