HOMEMADHYAPRADESH

मंत्री सहित जनप्रतिनिधि 31 जनवरी को बूथ विस्तारक अभियान में होंगे शामिल, कटनी में ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह आएंगे

मंत्री सहित जनप्रतिनिधि 31 जनवरी को बूथ विस्तारक अभियान में होंगे शामिल, कटनी में ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह आएंगे

Katni Bjp News प्रदेश शासन के मंत्री सहित जनप्रतिनिधिगण 31 जनवरी को बूथ विस्तारक अभियान में शामिल होंगे। कटनी की मुड़वारा विधानसभा में मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह विस्तारक बनेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र परासर ने बताया कि स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी 20 जनवरी से बूथ विस्तारक महाअभियान प्रारंभ हो गया है, जो 5 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विस्तारक के रूप में बूथ केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

31 जनवरी को विस्तारक के रूप में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना के इटौरी, पवई, शिकारपुरा एवं कटनी के मुडवारा, डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन जिले के देवनगर मंडल के ग्राम गढ़ी, श्री प्रेम सिंह पटेल बड़वानी जिले के ग्राम आवली, कुम्भखेत, उबादगड, मतर कुंड, कालाखेत, बोकराटा, आम्बी एवं शिवनी पर बूथ विस्तारक अभियान में शामिल होंगे।

Show More
Back to top button