HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Lokayukta Raid Katni नागरिक आपूर्ति निगम का जिला प्रबंधक 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta Raid Katni नागरिक आपूर्ति निगम का जिला प्रबंधक 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta Raid Katni कटनी में  नागरिक आपूर्ति निगम का जिला प्रबंधक 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। जिला प्रबंधक का नाम संजय सिंह है जो बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

Lokayukta Raid Katni नागरिक आपूर्ति निगम का जिला प्रबंधक 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक कटनी नागरिक आपूर्ति निगम का जिला प्रबंधक संजय सिंह 60 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने पकड़ा।

फरियादी ईश्वर रोहरा
फरियादी ईश्वर रोहरा

ईश्वर रोहरा नामक शख्स की शिकायत पर उक्त कार्यवाही हुई । बिल भुगतान के एवज में प्रबंधक संजय सिंह ने यह मांग की थी। उसने 20 लाख का बिल पास करने के एवज में 1 लाख रुपए मांगा था तो जिसकी पहली किश्त 60 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया। बजरंग राइस मिल के संचालक है ईश्वर रोहरा, कार्रवाई जारी है। बताया गया कि धान मिलिंग का बिल भुगतान होना था। इस कार्रवाई में एक आउटसोर्स कर्मचारी धीरज मिश्रा को भी पकड़ा गया उसी के द्वारा यह पैसे लिए जा रहे थे।

लोकायुक्त टीम में डीएसपी दिलीप झरवते निरीक्षक स्वपनिल दास सहित अन्य शामिल है।

Show More
Back to top button