Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

भारत ने श्रीलंका को 7 विकटों से हराया, ईशान ने डेब्यू वनडे में ही फिफ्टी लगाई

भारत ने श्रीलंका को 7 विकटों से हराया

पहले एकदिवसीय मैच में भारत ने श्री लंका को 7 विकेट से पराजित कर दिया है। मैच कोलम्बो में खेला गया था।

भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में 7 विकेट से हरा दिया है। बर्थडे बॉय ईशान किशन के 42 बॉल पर 59 रन और शिखर धवन के 92 बॉल पर नाबाद 85 रन की कप्तानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 263 रन का टारगेट 00 ओवर में हासिल कर लिया। धवन की यह 33वीं फिफ्टी रही। वहीं, उन्होंने वनडे में 6000 रन भी पूरे किए। जबकि ईशान का यह डेब्यू वनडे था।

ईशान ने डेब्यू वनडे में ही फिफ्टी लगाई। उनका आज बर्थडे भी है। ईशान 42 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान ने धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की पार्टनरशिप की। उन्हें लक्षण संदाकन ने विकेटकीपर मिनोद भानुका के हाथों कैच कराया।

बतौर कप्तान धवन की फिफ्टी
धवन बतौर कप्तान अपने पहले वनडे में 50+ रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले अजीत वाडेकर (1975), रवि शास्त्री (1986), सचिन तेंदुलकर (1997), अजय जडेजा (1998) ऐसा कर चुके हैं।

धवन चौथे सबसे तेज बल्लेबाज
धवन ने 23 रन बनाते ही 6 हजार बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। धवन ने 140 पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं। अमला ने 123 वनडे पारियों में ही 6 हजार रन पूरे किए थे। दूसरे नंबर पर भारत के विराट कोहली हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp