HOMEज्ञान

NEET PG exam 2022: स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6-8 हफ्तों के लिए टाली नीट पीजी परीक्षा

NEET PG exam 2022: स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6-8 हफ्तों के लिए टाली नीट पीजी परीक्षा

NEET PG exam 2022: इस मामले में शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होना थी। अब नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

NEET PG exam 2022: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा 2022 को 6-8 हफ्तों के लिए टाल दिया है। शुक्रवार को ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले सरकार ने यह बड़ा ऐलान कर दिया। ये परीक्षाएं 12 मार्च से होना थी।

गुरुवार को जारी एक आदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने लिखा, ‘NEET-PG-2022 परीक्षा तिथि यानी 12.03.22 में देरी के अनुरोध के संबंध में चिकित्सा डॉक्टरों से बहुत सारे अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे थे। उसी अवधि में अन्य परीक्षाएं होने के कारण कई इंटर्न मई 2022 के महीने तक PG काउंसलिंग 2022 में भाग नहीं ले पाएंगे। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने नीट पीजी 2022 को 6-8 हफ्ते या उपयुक्त तरीके से स्थगित करने का फैसला किया है।’

बता तें, सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को परीक्षा के स्थगन पर एक याचिका की सुनवाई करने जा रहा था। याचिका 25 जनवरी को दायर की गई थी। छह एमबीबीएस छात्रों ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया क्योंकि अनिवार्य इंटर्नशिप आदि जैसी कई आवश्यकताएं कई उम्मीदवारों द्वारा पूरी नहीं हुईं।

Show More
Back to top button