News24you

News you are looking for

भाजपा जनों ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का पुण्य स्मरण

भाजपा जनों ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का पुण्य स्मरण

कटनी। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर आज भाजपा नेताओँ ने रानी लक्ष्मीबाई चौक तथा स्टेट बैंक तिराहे स्थित शहीद स्मारक में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

भाजपा जनों ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का पुण्य स्मरण

 गौरतलब है कि सन 1942 में आज ही के दिन भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज हुआ था जिसमे देशभक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया था। भाजपा ने आज पूरे देश में इस अवसर पर सेनानियों का पुण्य स्मरण किया तथा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

 कटनी में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्य्क्ष पीताम्बर टोपनानी, महापौर शशांक श्रीवास्तव, नगर निगम अध्य्क्ष सन्तोष शुक्ला, जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग, जिला मंत्री सुनील उपाध्याय, शैलू तिवारी, ग्रामीण अध्य्क्ष रामू साहू, वरिष्ठ नेता मिट्ठूलाल जैन, अखिलेश पांडे, अभिनंदन सरावगी, सनत परौहा, शैलेंद्र त्रिपाठी, आशीष कंदेले, शांतनु दत्ता, विशेष वर्मा, कौशल गुप्ता, वीरेंद्र मिश्रा, आशीष निषाद सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *