HOME

बूथ विस्तारक योजना का उद्देश्य सक्षम बूथ बनाना: शरदेन्दु तिवारी

बूथ विस्तारक अभियान के तहत कटनी पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री चुरहट विधायक जबलपुर संभाग के प्रभारी, जिलाध्यक्ष रामरतन पायल के साथ किया वरिष्ठ कार्यकर्ता का किया सम्मान, बूथ समिति के सदस्यों से की चर्चा

कटनी। बूथ विस्तारक योजना का उददेश्य सक्षम बूथ बनाना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत निश्चित तौर पर बढ़ेगा। साथ ही बूथ पर निवासरत मतदाताओं से परिचय बढेगा जो पार्टी की विचारधारा से अवगत होकर भाजपा से जुड़ेगा। यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री, चुरहट विधायक एवँ जबलपुर संभाग के प्रभारी शरदेन्दु तिवारी ने माधवनगर मंडल में हेमू कालाणी वार्ड के बूथ क्रमाक 219 में बूथ समिति की बैठक के दौरान कहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी आज अल्पप्रवास पर कटनी पहुंचे। श्री तिवारी ने माधवनगर मंडल में कमल पुष्प अभियान के तहत संत कंवरराम वार्ड में बूथ क्रमाक 226 में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री पोहुराम मोटवानी का सम्मान किया साथ ही बूथ समिति के सदस्यो से चर्चा की।

बूथ विस्तारक योजना का उद्देश्य सक्षम बूथ बनाना: शरदेन्दु तिवारी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीति दल है जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता से संवाद और सम्मान करता है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के द्वारा संगठन विस्तार का जो अभियान बूथ विस्तारक योजना के तहत चलाया जा रहा है वह निश्चित ही संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर चलने वाला दल

प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि हमारा बूथ मजबूत हो इसके लिए हम सब कार्यकर्ताओं को काम करना है। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के मंत्र पर काम करते है। हमारे बूथ समिति में महिलाएं व सभी वर्गों के लोगो को सम्मिलित करने का प्रयास करें। समाज के सभी वर्गों के प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और अधिक से अधिक संख्या में लोग संगठन से जुड़े, यही बूथ विस्तारक योजना का उद्देश्य है।

बूथ विस्तारक योजना का उद्देश्य सक्षम बूथ बनाना: शरदेन्दु तिवारी
इस दौरान जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष  चमनलाल आनंद, पीताम्बर टोपनानी,  शशांक श्रीवास्तव,  सुरेश सोनी, मृदुल द्विवेदी, दीपक सोनी, यज्ञदत्त मिश्रा,  वागीश आनंद,  नवाब खान,  कैलाश जैन, श्रीमती सीमा जैन,  खेमचंद पोपटानी,  सौरभ अग्रवाल,  अशोक माखीजा सहित भाजपाजन उपस्थित रहे।

माधवनगर एवं मुड़वारा मंडल के विभिन्न बूथों में पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष

बूथ समिति के सदस्यों से किया संवाद

बूथ विस्तारक योजना का उद्देश्य सक्षम बूथ बनाना: शरदेन्दु तिवारी

बूथ विस्तारक योजना अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने आज माधवनगर मंडल के शक्तिकेन्द्र रामनिवास सिंह वार्ड के बूथ क्रमांक 194 में एवं मुड़वारा मंडल के शक्तिकेन्द्र जयप्रकाश वार्ड के बूथ क्रमांक 101, 102, 103 एवँ जालपा देवी वार्ड के बूथ क्रमांक 90, 91, 92, 93, 94 एवं 95 में बूथ समिति के सदस्यों की बैठक ली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में बूथ विस्तारक योजना में भाजपा के कार्यकर्ता तन्मयता से जुटे हुए हैं। हर बूथ में भाजपा को मजबूत करना हमारा प्रथम लक्ष्य है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, यज्ञदत्त मिश्रा, नवाब खान, रमेश सोनी, बल्ली सोनी, नीरज पोपटानी राजकुमार मखीजा, बूथ समिति अध्यक्ष दर्शन बजाज, दिलीप बजाज अमित रोहरा,अरुण गुप्ता, मुरारी कुरील, कमलेश चौधरी, कमल कांत राठौर, संजय गुप्ता, देवेंद्र ठाकुर दीपक चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button