Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

फोन पर हुआ प्यार, कटनी से मिलने आई युवती का चुरहट के युवक ने किया रेप

KATNI कटनी जिले की 24 वर्षीय युवती ने चुरहट निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित युवती ने चुरहट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा सहित एसटी-एससी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पीड़ित युवती ने बताया कि दो माह पहले सीधी जिले के चुरहट निवासी मुनि पांडे के साथ फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में प्यार हो गया। मुनि के बुलाने पर मंगलवार को युवती कटनी से रीवा पहुंची। पुराने बस स्टैंड में दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद मुनि ने युवती को बैठाकर चुरहट ले आया।

युवती ने बताया कि रात के करीब 9 बजे वह मुनि के साथ चुरहट बाइपास के एक खाली घर में पहुंची। जहां मुनि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नदी के पुल के पास ले जाकर छोड़ दिया। जाते वक्त धमकी देकर गया कि यदि घटना के संबंध में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

मुनि के जाने के बाद युवती ने डायल 100 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को चुरहट थाने ले गई। जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुनि के खिलाफ 376,506, सहित अनसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम में केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp