धर्म

Fulera Dooj: 4 मार्च को है फुलेरा दूज, इस दिन करें ये उपाय, प्रेम-विवाह की रुकावटें होंगी दूर

Fulera Dooj:

Phulera Dooj 2022: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस दिन से मथुरा में होली की शुरुआत होती है। फुलेरा दूज से ब्रज में फूलों की होली खेली जाती है। इस वर्ष फुलेरा दूज 4 मार्च, शुक्रवार को है। इस दिन राधा-कृष्णा की आराधना करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। हालांकि कुछ खास उपाय करने से प्रेम विवाह और दांपत्य जीवन में आ रही परेशानी दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

 

Fulera Dooj:  फुलेरा दूज के उपाय

 

– अगर किसी कारण से रिश्ता टूट गया है। उसमें फिर से जोड़ना चाहते हैं। तब फुलेरा दूज के दिन राधा-कृष्ण की पूजा करें। वह फूलों की माला अर्पित करें। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

– फुलेरा दूज के दिन स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। फिर राधा-कृष्ण मंदिर में जाएं। भगवान को पीले पुष्प, मिठाई और पीले वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से प्रेम विवाह में आ रही अड़चने दूर होंगी।

– अगर किसी से बहुत प्यार करते है, लेकिन उसके प्रेम का इजहार नहीं कर पा रहे हैं। तो फुलेदा दूज के दिन श्रीकृष्ण मंदिर जाएं। वहां भोजपत्र पर पीले रंग के चंदन से प्रेमी का नाम लिखकर राधा-कृष्ण के चरणों में चढ़ाए और प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपको प्रेम जरूर मिलेगा।

– अगर शादीशुदा जीवन में तकलीफ बढ़ रही है या जीवनसाथ के साथ मनमुटाव रहता है। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए भोजपत्र पर अपनी समस्या लिखें। वह राधा-कृष्ण के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से जीवनसाधी से रिश्ते सुधरेंगे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button