HOMEMADHYAPRADESH

पूर्व मंत्री एवं विधायक उमंग सिंघार पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर FIR

कांग्रेस शासन में मंत्री रहे उमंग सिंघार पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर धारा 306 का मामला दर्ज किया गया

भोपाल। राजधानी से बड़ी खबर मिल रही है कांग्रेस शासन में मंत्री रहे उमंग सिंघार पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर धारा 306 का मामला दर्ज किया गया है। कल सिंघार के बंगले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या हत्या कर ली थी। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज हुुुआ है।

सुसाइड नोट, महिला के बेटे और नौकर के बयानों के आधार पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया।

महिला के बेटे और नौकरों ने माना कि  सिंघार और महिला के बीच नोकझोक होती थी। पुलिस को  प्रताड़ना के आरोप मिलने के बाद कार्रवाई की गई।शाहपुरा थाने में उमंग सिंघार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में सोनिया भारद्वाज नाम की महिला ने आत्महत्या कर ली थी। 40 वर्षीय शादीशुदा महिला हरियाणा की रहने वाली है और वह पिछले 25 दिनों से सिंघार के शाहपुरा b सेक्टर बंगले पर रह रही थी। महिला ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

वहीं पूर्व मंत्री ने भी स्वीकार किया कि महिला से कुछ ही दिनों बाद उनकी शादी होने वाली थी और वह उनकी अच्छी दोस्त थी। इस बात की जानकारी महिला के बेटे व परिजनों को भी थी और दोनों परिवार इस रिश्ते को लेकर भी सहमत थे

 

Show More

Related Articles

Back to top button