News24you

News you are looking for

निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देकर मिसाल पेश कर रहे हैं कटनी के युवा रोहित और मोहित

निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देकर मिसाल पेश कर रहे हैं कटनी के युवा रोहित और मोहित

कटनी। वर्तमान समय में समाज सेवा करने की बात तो बहुत लोग करते होंगे लेकिन ऐसे कम ही लोग होंगे जो कि समाज सेवा की बात करने के साथ साथ तन, मन और धन से समाज सेवा में जुटे हुए हो। जी हां, इस बात को सही साबित कर दिखाया कटनी कें उपनगरीय छेत्र माधव नगर कें दों भाईयों रोहित खेरा मोहित खेरा नें ! रोहित खेरा और मोहित खेरा बताते हैं कि उनके पिताजी की सोच सेवा की थी, उनसे रोहित और मोहित ने भी प्रेरणा ली।

रोहित और मोहित यूं तो वर्तमान में इंदौर में कोचिंग संचालक हैं लेकिन समाज सेवा के लिए रोहित और मोहित खेरा All Exam Place नाम सें youtube चेनल बनाया है़ ! रोहित खेरा मोहित खेरा कें youtube चेनल पर लगभग 1 लाख छात्र youtube पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं है जिनमे से लगभग 2000 से अधिक छात्र चयनित हो कर शासकीय विभागों में अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं

All Exam Place चैनल के रोहित खेरा एवं मोहित खेरा द्वारा लगातार छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है की All Exam Place चैनल से जुड़ के वे भी सेवा के छेत्र में अपना योगदान दे सकते है!

निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देकर मिसाल पेश कर रहे हैं कटनी के युवा रोहित और मोहित

आल एग्जाम प्लेस youtube चेनल में पूर्ण रूप से निशुल्क पढ़ाया जाता है। यहां पर आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोंचिग मिलती है। रोहित खेरा एवं मोहित खेरा अपने पिता के द्वारा समाज सेवा की दी गई शिक्षा को नहीं भूले और अपने मिशन में जुट गए। उसके बाद से निशुल्क कोचिंग देना शुरू कर दिया है। यहां किसी वर्ग विशेष नहीं, सभी को निशुल्क कोचिंग देकर उनके भविष्य को बनाने का कार्य हो रहा है।

 

खास बात यह है कि यहां पर बच्चों को कोचिंग के दौरान करंट नोट्स के साथ-साथ पेपरलेस नोट्स भी मिलते हैं। यहां पर आने वाले बच्चों की माने तो अन्य कोचिंग इंस्टीट्यूटस की तरह यहां पर भी सभी विषयों की पढ़ाई होती है। यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राओं को भी वे यही आग्रह करते हैं कि इसी तरह वे भी किसी को निशुल्क पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं।

मिशन के निदेशक रोहित खेरा एवं मोहित खेरा कहते हैं, हम अपने पैरों पर खड़े हैं और दूसरों की इस तरह मदद कर सकते हैं। हमारे यहां से निकले हुए स्टूडेंट भी दूसरों की मदद कर रहे हैं। यहां कोई भेदभाव नहीं है।