नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नियुक्त

नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने रविवार रात नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बना दिया है। उनके साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कुलजीत नागरा, पवन गोयल, सुखविंदर सिंह डैनी और संगत सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। यह पहले से तय था कि कार्यकारी अध्यक्षों के नाम मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तय करेंगे। अब सिद्धू को इन चारों से तालमेल बिठाना होगा।

अमरिंदर सिंह के साथ सिद्धू के विवाद के बीच हाईकमान ने सुलह का चार सूत्रीय फॉर्मूला तैयार किया था। इसी के तहत पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये नियुक्तियां की गई हैं।

Exit mobile version