News24you

News you are looking for

देशवासियों को आज शाम 5 बजे संबोधित करेंगें पीएम मोदी, सावधानी बरतने और वैक्‍सीनेशन को लेकर जागरूक होने के बारे में कर सकतें हैं संबोधित

देशवासियों को आज शाम 5 बजे संबोधित करेंगें पीएम मोदी, सावधानी बरतने और वैक्‍सीनेशन को लेकर जागरूक होने के बारे में कर सकतें हैं संबोधित

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ ऑफिस के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की गई है। हालांकि, वह किस मुद्दे पर बोलेंगे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ऐसा कहा जा रहा है कि वह देश में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर देश को संबोधित कर सकते हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अब शांत हो गया है। ऐसे में दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र और गुजरात समेत कई राज्‍यों ने लॉकडाउन में छूट दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में लोगों को सावधानी बरतने और वैक्‍सीनेशन को लेकर जागरूक होने के बारे में कह सकते हैं।

बता दें कि देश में अब नए केस की संख्या एक लाख तक पहुंची है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 15 लाख से नीचे आ गई है। ऐसे में देश के आर्थिक पहिए को रफ्तार देने के लिए लॉकडाउन में छूट देना बेहद जरूरी है। हालांकि, इसके साथ ही कोविड-19 से सर्तक रहने की भी जरूरत है। क्‍योंकि विशेषज्ञ कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दे चुके हैं।