Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

देखी है कभी फ्लाईओवर के नीचे नोटों की बारिश, तो देख लीजिए VIDEO

कभी देखी है फ्लाईओवर के नीचे नोटों की बारिश? नहीं तो देख लीजिए कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब वाकया हुआ है। सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर पर चढ़कर एक युवक ने पैसों को हवा में उछालना शुरू कर दिया। शख्स के पास 10 रुपये के नोटों की कई गड्डियां थीं। एक-एक करके उसने गठरी खोली और नोटों की बारिश कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फ्लाईओवर पर चढ़कर नोट फेंकने वाले लड़के की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में युवक फ्लाईओवर से नोटों को हवा में फेंकता दिख रहा है। यहां से गुजरने वाले लोग पैसों के लिए छटपटा रहे हैं। नोट लेने के लिए होड़ मच गई।

युवक की नहीं हुई शिनाख्त

इस घटना के बाद वेस्टर्न डिवीजन के डीसीपी लक्ष्मण बी निंबरगी ने बताया कि 10 रुपये के नोट हवा में उछालने वाला व्यक्ति कौन है? वह पैसा क्यों बर्बाद कर रहा था? इस संबंध में कई जानकारी नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस शख्स की तलाश में जुट गई है।

पहले भी हुई ऐसी घटना

बीते दिनों पहले हैदराबाद में भी ऐसा ही वाकया हुआ था। वहां एक व्यक्ति ने 500 रुपए के नोट हवा में फेंक दिए। कुर्ता-पायजामा पहने शख्स ऊंची जगह पर खड़ा होकर 500 रुपये के नोट हवा में लहरा रहा था। लोग उन पैसों को लेने के लिए दौड़ पड़े थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp