HOMEखेलराष्ट्रीय

दुःखद खबर: Shane Warne स्पिन के जादूगर दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का निधन

दुःखद खबर: स्पिन के जादूगर शेन वार्न का निधन

Shane Warne ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज शेन वार्न का 52 साल की उम्र में ‘संदिग्ध दिल का दौरा’ से निधन की खबर आ रही है. शेन वॉर्न 52 साल के थे। 1000 विकेट लेने का रिकार्ड उनके नाम है, भारतीय क्रिकेटर ने इस खबर पर दुख जताया है।

दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। 1993 से 2005 तक उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था।

Show More

Related Articles

Back to top button