व्यापार

GST का असर: यहां देखें पहले और अब की प्राइस लिस्ट

GST का असर: यहां देखें पहले और अब की प्राइस लिस्ट
नई दिल्‍ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लागू होने के बाद आम उपभोक्ता के मन में यही सवाल है कि उस पर किस तरह और कितना असर पड़ेगा। लोगों को आशंका है कि उनकी जरूरत की कई चीजें बहुत महंगी हो जाएंगी। ऐसे में जीएसटी से पहले और बाद की कीमतों का अंतर जानना जरूरी है।
  • घी : पहले 450 रुपए किलो था, अब 481 रुपए हो गया।
  • मक्खन: 44 रुपए का मक्खन अब 48 रुपए में मिलेगा।
  • मोबाइल बिल: 1000 रुपए का बिल अब 1030 रुपए का हो जाएगा।
  • बैंकिंस सेवा: अब तक 1000 रुपए लगते थे, अब 1030 रुपए लगेंगे।
  • मेडिकल बीमा: जो बीमा अब तक 15,000 रुपए में लिया जा सकता था, उसके बदले 15,450 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
  • जीवन बीमा: जो इंस्टालमेंट 25,000 रुपए आती थी, उसके लिए अब 25,750 रुपए चुकाने होंगे।
  • यूनिट लिंक्ड प्लान: पहले 1 लाख रुपए खर्च था, अब तीन हजार रुपए ज्यादा लगेंगे।
  • हाइब्रिड कार : पहले खरीदते तो 6 लाख में पड़ती, अब 84 हजार रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।
  • कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स: बेसिक प्राइस 20,000 रुपए होने पर अब तक टैक्स 5,300 रुपए था, जो अब बढ़कर 5,600 रुपए हो गया है।
  • सोना : अगर कोई 60,000 मूल्य का सोना खरीदता है तो पहले 1,800 रुपए टैक्स लगता था, अब यह 2,000 रुपए हो जाएगा।
  • होटल खर्च: होटल किराया 7,000 रुपए है तो पहले 1,400 रुपए टैक्स लगता था, अब 1,960 रुपए लगेंगे।
  • होटल में खाना: 2,000 रुपए का बिल बनने पर 270 रुपए टैक्स लगता था। अब 360 रुपए चुकाने पड़ेंगे।
  • किचन : 200 रुपए के कुंकिग ऑयल पर पहले 23 रुपए टैक्स था, अब यह घटकर 10 रुपए रह जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button