HOME

दमोह के विकास को नया आयाम देगी भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के सरकार विकास का पर्याय बन चुकी है। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। इसलिए दमोह जब भारतीय जनता पार्टी का विधायक जीतकर आएगा तो भारतीय जनता पार्टी शहर के विकास को नए आयाम पर पहुंचाने का काम करेगी।                       यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कही। वे यहां महाराजा पैलेस में आयोजित कायस्थ समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि15 महीने में कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश को दुरावस्था की ओर धकेल दिया था। जिसके बाद परिस्थितियां कुछ ऐसी बनी कि प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनी और विकास के कार्य फिर से प्रारंभ हुए। श्री शर्मा ने कहा कि दमोह के विकास के लिए जरूरी है कि यहां से भी जो विधायक जीतकर आए वो भारतीय जनता पार्टी का हो।       इसी क्रम में कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कायस्थ समाज प्रबुद्ध समाज है। इसलिए जब आप वोट करने के लिए जाएं तो अपने मत का प्रयोग विचार और विकास के लिए करें।

                इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय श्री देवनारायण श्रीवास्तव, श्री विद्यासागर पांडेय सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।।

Show More

Related Articles

Back to top button