HOMEराष्ट्रीय

तिरुचिरापल्ली में गजराज ने यूं दिया CM शिवराज को आशीर्वाद, देखें VIDEO

तिरुचिरापल्ली में गजराज ने यूं दिया CM शिवराज को आशीर्वाद

तिरुचिरापल्ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार दो दिन की यात्रा पर तमिलनाडु और महाराष्ट्र में रहेंगे। वे मंगलवार दोपहर भोपाल से रवाना होकर तमिलनाडु के त्रिची पहुंचे। यहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां मन्दिर में हाथी ने शिवराज को अपनी सूंड़ से आशीर्वाद दिया जिसका वीडियो मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट किया।

मुख्यमंत्री तिरुचिरापल्ली पहुंचकर श्रीरंगम (रंगनाथ स्वामी) मंदिर गए। वहां दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री तिरुमाला जियार मठ पहुंचे। जियार मठ से वे फिर मदुरै जाएंगे, जहां मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे। सीएम रात्रि विश्राम मदुरै में करेंगे।

मुख्यमंत्री ने तिरुचिरापल्ली पहुंचने के बाद श्रीरंगम मंदिर में पूजा की। इसके बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि आचार्य रामानुजाचार्य के दर्शन किए। सुदर्शन भगवान के दर्शन करके यही प्रार्थना की कि हमारा देश और मध्य प्रदेश प्रगति और विकास करे। सब सुखी और निरोग हों, सबका कल्याण हो

 

Show More

Related Articles

Back to top button