HOMEMADHYAPRADESH

Railway Employee Bonus 2022 जबलपुर जोन WCR के रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिलेगा

Railway Employee Bonus 2022 जबलपुर जोन WCR के रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिलेगा

Railway Employee Bonus 2022 बोनस को लेकर जबलपुर जोन अर्थात WCR ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशी दी है। wcr ने अपने कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। यह बोनस 78 दिन के वेतन के बराबर होगा, मतलब करीब ढाई माह की तनख्वाह बराबर पैसा उन कर्मचारियों को मिलेगा जो बोनस के पात्र होते हैं। रेल कर्मचारियों की बोनस की यह मांग काफी दिनों से चल रही है।

फैसले से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल, जबलपुर, कोटा मण्डलों में कार्यरत रेलकर्मियों के अलावा कोटा वैगन रिपेयर वर्कशाॅप, कोच पुनर्मरम्मत वर्कशाॅप भोपाल में कार्य करने वाले हजारों रेल कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

बोनस हेतु कोटा मण्डल के 12489 कर्मचारियों को 21 करोड़ 84 लाख 06 हजार 992, भोपाल मण्डल के 13993 रेलकर्मियों को 24 करोड़ 25 लाख, 38 हजार 276, जबलपुर मण्डल के 17769 रेलकर्मियों को 30 करोड़, 81 लाख 14 हजार 620, मुख्यालय में कार्यरत 997 रेलकर्मियों को 1 करोड़ 76 लाख 7 हजार 137 के अलावा कोटा वर्कशाॅप में कार्यरत 1967 रेलकर्मियों को 3 करोड़ 32 लाख 54 हजार 407 भोपाल वर्कशाॅप में कार्यरत 1731 रेलकर्मियों को 3 करोड़ 7 लाख 5 हजार 675 रूपए का भुगतान रेल प्रशासन ने कर दिया है। इस तरह पमरे के 48946 रेल कर्मचारियों को कुल 85 करोड़ 06 लाख 27 हजार 107 रुपये का भुगतान किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button