HOMEMobileज्ञान

Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 1 साल तक रिचार्ज से छुटकारा साथ मे OTT फ्री

Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 1 साल तक रिचार्ज से छुटकारा साथ मे OTT फ्री

Jio अगर आप भी रिलायंस जियो के यूजर हैं और ओटीटी मेंबरशिप की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको 1 साल की लंबी वैलिडिटी और Disney + Hotstar के साथ आने वाले जियो प्लान के बारे में बता रहे हैं। Jio का 2,999 रुपए का प्लान 1 साल की वैलिडिटी वाला पॉपुलर प्रीपेड प्लान है। इसमें आपको 365 दिनों के लिए रोज 2.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह आपको कुल 912.5 जीबी डेटा मिल जाता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है। खास बात है कि आपको प्लान में 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मेंबरशिप दी जाती है,

Jio का 4,199 रुपए का प्लान
जिओ का यह प्लान 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन इसमें आपको और भी ज्यादा डेटा मिलता है। प्लान में 365 दिनों के लिए हर रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस दिए जाते हैं। आपको प्लान में 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मेंबरशिप दी जाती है, इसके अलावा जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

jio का यह प्लान भी खास
अगर आप थोड़ा सस्ता प्लान चाहते हैं तो ₹1066 का जियो प्लान भी बढ़िया ऑप्शन रह सकता है। इसमें आपको वैलिडिटी तो सिर्फ 28 दिनों की मिलती है लेकिन आपको हर दिन 2GB डेटा और 5 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। बाकी प्लांस की तरह इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस के साथ 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मेंबरशिप दी जाती है। इसके अलावा जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Show More

Related Articles

Back to top button