Friday, October 30, 2026
Latest:
Corona newsHOME

जबलपुर में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, अन्य कई बीमारियों से पीड़ित थी

जबलपुर में कोरोना संक्रमित एक महिला की मृत्यु की खबर के बाद चिंता है। महिला को अन्य कई बीमारियां भी थीं। महिला को वैक्सीन लग चुकी थी।

जबलपुर में कोरोना संक्रमित 77 साल की महिला की मौत हुई है। महिला रीढ़ की हड्‌डी, हार्ट, ब्रेन स्टोक, लीवर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। कोविड संक्रमित जरूर थी, लेकिन सिम्पटम्स नहीं थे।

हार्ट में भी इंफेक्शन नहीं था। ब्रेन स्ट्रोक होने पर परिजन ने उन्हें 18 अप्रैल को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। अस्पताल में कोविड टेस्ट कराया गया। 21 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के कोविड वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में कोविड प्रभारी रह चुके डॉ. संजय भारती के मुताबिक महिला को ब्रेन स्ट्रोक के चलते लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp