छत्तीसगढ़ : भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने मारी गोली, घर में देख रहे थे टीवी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने मारी गोली, घर में देख रहे थे टीवी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने गोली मारी है। बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दो अज्ञात लोगों ने घर में घुस के गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला मुख्यालय के अस्पताल में देर रात लाया गया है, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। ऐसे में इस बड़ी वारदात को लेकर लोगों में नाराजगी है। साहू 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। साथ ही वे साहू समाज का ग्रामीण अध्यक्ष का दायित्व भी उनपर था। समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version