HOMEराष्ट्रीय

गुरुग्राम में बड़ी घटना, घर में घुसकर एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मारी

गुरुग्राम में बड़ी घटना, घर में घुसकर एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मारी

गुरुग्राम में दीवाली की रात एक बड़ी आपराधिक घटना हो गई है। बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने गांव कासन के एक मकान में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। छह लोगों को गोली लगी। इनमें से एक की मौत हो गई। एक अन्य की भी हालत काफी गंभीर है। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जाता है कि गांव कासन के पूर्व सरपंच स्व. गोपाल सिंह के परिवार के बलराम सिंह, सोनू सिंह, रिश्तेदार राजेश सिंह, विकास सिंह, हर्ष सिंह बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे दीपावली की पूजन कर रहे थे। वहां पर आठ वर्षीय यश भी माैजूद था। उसी दौरान दो-तीन बाइक से पांच-छह हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

 

इससे किसी को भी इधर-उधर छिपने का मौका नहीं मिला। इस वजह से मौके पर मौजूद सभी छह लोगों को गोली लगी। अन्य लोग पूजन के नजदीक नहीं थे अन्यथा वे भी चपेट में आ सकते थे। 21 वर्षीय विकास सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आठ वर्षीय यश को गोली छूती हुई निकल गई। सोनू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। दीपावली पर आतिशबाजी की वजह से पड़ोसियों को भी गोलियां चलने का पता नहीं चला। बदमाशों के भागने के बाद जब रोने की आवाज सुन पड़ोसी दौड़े

Show More

Related Articles

Back to top button