HOMEKATNIMADHYAPRADESH

गुजरात की ऐतिहासिक विजय विपक्ष के झूठ के एजेंडे और मुफ्त की रेवड़ी के खिलाफ करारा जवाब: दीपक सोनी टण्डन

अगले साल मध्यप्रदेश में में भी बनेगा कमल की सुनामी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

कटनी। गुजरात मे भाजपा की ऐतिहासिक विजय विपक्ष के झूठ के एजेंडे तथा मुफ्त के वादे के खिलाफ जनता जनार्दन के स्वाभिमान की विजय है। गुजरात मे 156 सीट के साथ शानदार विजय हासिल करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते सभी भाजपा जनों को बधाई दी। इसके साथ ही हिमाचल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत पर आभार धन्यवाद दिया।

जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने कहा कि जनता ने एक बार फिर गुजरात मे भाजपा पर विश्वास व्यक्त करते हुए यह साफ कर दिया कि वह भाजपा की विकास की राजनीति को स्वीकार करेगी। इसी तरह अगले साल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भी जनता इतिहास रचने के लिए तैयार है। गुजरात मे मिली प्रचंड जीत पर जनता एवं कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जीत का रिकॉर्ड बनाया है। यह जीत प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सरकार की गुड गवर्नेंस, केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुशल रणनीति, विकास के गुजरात मॉडल व सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। आज गुजरात मे भाजपा को प्रचंड जीत मिली है वह हमारे नेतृत्व के प्रति जनता का अथाह विश्वास है । गुजरात के विधानसभा चुनाव परिणाम देश की चुनावी राजनीति के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बन गए हैं। ऐसी प्रचंड जीत गुजरात में पहले किसी दल को नहीं मिली।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि जिला भाजपा की ओर से शुक्रवार 9 दिसंबर सुबह 11.30 बजे सुभाष चौक में समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विजय उत्सव मनाया जाएगा। समस्त भाजपा ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने सुभाष चौक पहुंचने की अपील की है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button