HOMEMADHYAPRADESH

गजब है! बेटी की थी शादी, उससे पहले पिता ने ही ले लिए सात फेरे

गजब है! बेटी की थी शादी, उससे पहले पिता ने ही ले लिए सात फेरे

Father did marriage before Daughter: बेटी की शादी का मंडप सजा हुआ था, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि बाप को ही उस मंडप में फेरे लेने पड़े, वह भी तीसरी बार. यह खबर झारखंड के गढ़वा जिले की है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इस शादी को कौतूहल से देख रहे हैं. हालांकि पिता की तीसरी शादी के बाद दूसरे दिन बेटी की शादी भी हो गई, लेकिन लोगों की जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर पिता को बेटी के मंडप में फेरे क्यों लेने पड़े.

20 अप्रैल को थी बेटी की शादी
इस सवाल का जवाब है, इश्कमिजाजी. दरअसल झारखंड में गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र से विचित्र मामला सामने आया है. यहां 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी के एक दिन पहले खुद तीसरी शादी कर ली. जानकारी के अनुसार डंडई प्रखंड के लवाही गांव निवासी शिव प्रसाद वैद्य की बेटी की शादी 20 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन पिता के आशिक मिजाज  स्वभाव ने बेटी की शादी को मुश्किल में डाल दिया.।

गांव की लड़की से हुई शादी
बताया गया है कि शिव प्रसाद वैद्य ने गांव के ही दुल्हन प्रसाद की नाबालिग पुत्री को तीन साल पहले बहला-फुसलाकर भगा कर छत्तीसगढ़ ले गया था. इस बीच दुल्हन प्रसाद को यह जानकारी मिल गयी कि उसकी बेटी को शिव प्रसाद वैद्य ने छत्तीसगढ़ के गांव में किराये के मकान में रखा है. इसके बाद दुल्हन प्रसाद ने शिव प्रसाद की बेटी की शादी में दिक्कतें पैदा करने लगा. ऐसे में मामला पुलिस के पास पहुंचा और सामने आया कि पीड़ित की बेटी अब मां बन चुकी है.

Show More
Back to top button