HOMEMADHYAPRADESH

खेल रत्न अवार्ड मेजर ध्यानचंद के नाम से करना ऐतिहासिक निर्णय: VDशर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद रख दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद रख दिया है। जिसका मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष VD Sharma ने भी स्वागत किया है। जबलपुर में अल्प प्रवास पर पहुँचे। VD Sharma ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने जो निर्णय लिया है। वो ऐतिहासिक निर्णय है।

भारत की टीम ने हॉकी में 41 साल बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके बाद उनके सम्मान में प्रधानमंत्री का खेल रत्न मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखना ये देश के लिए सम्मान घटना नही है। कांग्रेस कहे कि मेजर ध्यानचंद (major dhyanchand) के नाम पर नही होना चाहिए। मेजर ध्यानचंद जी ने देश का नाम आजादी के पहले रोशन किया था।

वही Kamalnath के बाढ़ प्रभावित दौरे पर भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष VD Sharma ने कहा कि अब आपके दौरे करने का क्या फायदा। आप अब दौरा कर रहे है। जब सब कुछ हो गया।  हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra)  लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर मदद कर रहे है। इसलिए कमलनाथ जी अब आपसे कुछ नही हो पायेगा। आप न सिर्फ चल फिर सकते है और न ही लोगो की मदद कर सकते है।

Related Articles

Back to top button