HOMEMADHYAPRADESH

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल अब तक 63 हजार मतों से आगे

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल अब तक 63 हजार मतों से आगे

खंडवा । लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे जारी है। खंडवा में नवीन आदर्श महाविद्यालय में खंडवा, मांधाता और पंधाना विधानसभा की मतगणना हो रही है, जबकि देवास, बुरहानपुर, खरगोन में अन्य विधानसभा के वोटों की मतगणना हो रही है। लोकसभा उपचुनाव में डले वोटों की गिनती के लिए मतगणना स्थल पर हर विधानसभा की 14-14 टेबलें लगी हैं, इसके अलावा माइक्रो आब्जर्वर की भी एक-एक टेबल हर विधानसभा के लिए लगाई गई हैं। ये माइक्रो आब्जर्वर हर राउंड में दो मशीनों की अलग से जांच कर रहे हैं। आठ विधानसभा क्षेत्रों में अब तक के परिणामों में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 63938 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़ा हर अपडेट…

खंडवा में मतगणना के आनलाइन आंकड़ों में आई तकनीकी खामी

खंडवा में मतगणना के ऑनलाइन आंकड़ों के प्रदर्शन में तकनीकी खामी आई। बागली विधानसभा के आंकड़े 11 राउंड से सीधे पहले राउंड के दिखाई देने लगे। ऐसे में जनसंपर्क अधिकारी विट्ठल महेश्वरी ने स्क्रीन बंद कर दी। खरगोन के बड़वाह में 12वें राउंड में भाजपा को 39005 और कांग्रेस को 26354 वोट मिले, इस राउंड में भाजपा 12651 वोटों से आगे रही। बड़वाह में 13वें राउंड में भाजपा को 42721 और कांग्रेस को 28855 वोट मिले, इस राउंड में भाजपा 13866 वोटो से आगे रही। बड़वाह में 14वें राउंड में भाजपा को 46623 और कांग्रेस को 30514 वोट मिले, इस राउंड में भाजपा 16109 वोटो से आगे रही। खरगोन के भीकमनगांव में 8वें राउंड में भाजपा 22333 और कांग्रेस को 22436 वोटो से आगे रही, इस राउंड में कांग्रेस 103 वोटो से आगे रही।

खंडवा जिले की तीन विधानसभा में कांग्रेस को बढ़त

मांधाता खंडवा पंधाना विधानसभा में कांग्रेसी बढ़त बनाए हुए है। मांधाता में कांग्रेस को 28003 वोट अब तक मिले हैं। जबकि भाजपा को 27717 वोट मिले हैं। खण्डवा विधानसभा में 29401 कांग्रेस को वहीं भाजपा 28848 मिले हैं। पंधाना में कांग्रेस को 28331 और भाजपा को 24646 वोट मिले हैं। भीकनगांव में 17758 कांग्रेस और 16166 वोट भाजपा को मिले हैं। यहां भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। बुरहानपुर में 11वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 2414 मतों से आगे रहे, यहां राजनारायण सिंह को 3975 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 1561 वोट मिले। बुरहानपुर में 12वें राउंड में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 579 वोटो से आगे रहे। खरगोन के बड़वाह में 11वें राउंड में भाजपा को 35364 और कांग्रेस को 23952 वोट मिले, यहां भाजपा 11412 वोटों से आगे रही। भीकनगांव में सातवें राउंड में भाजपा को 19137 वोट और कांग्रेस को 19248 वोट मिले, इस राउंड में कांग्रेस 92 वोट से आगे रही।

Show More

Related Articles

Back to top button