KATNIMADHYAPRADESH

कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के मामले में बोले जिलाध्यक्ष: गलती को स्वीकार करने के संस्कार भाजपा में

गलती हो तो उसे स्वीकार करने के संस्कार सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने यह टिप्पणी उंस मामले में व्यक्त की जब आरोप है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी का जन्मदिन कोविड गाइड लाइन को तोड़ कर मनाया

कटनी। नियमों से हर किसी का बंधना जरूरी है विशेष तौर पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को। नियमों के पालन में जाने अनजाने गलती हो तो उसे स्वीकार करने के संस्कार सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने यह टिप्पणी उंस मामले में व्यक्त की जब आरोप है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी का जन्मदिन कोविड गाइड लाइन को तोड़ कर मनाया। बेबाकी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि। उन्हें ज़रा भी अहसास नहीं था कि इस कार्यक्रम में ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो जाएंगे।

उक्त आयोजन मात्र 4 -5 लोगों के द्वारा किया गया था। हनुमानजी के मंदिर में आरती के लिए कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया इसके बाद धीरे धीरे कार्यकर्ता यहां एकत्रित हो गए। उनकी भावनाओं को देखकर इस कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा तत्काल सभी को वहां से जाने के लिए कहा गया।

जिलाध्यक्ष श्री पायल ने कहा कि बावजूद अनजाने भी भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने भूल स्वीकारी तथा तत्काल उन पर अधिरोपित राशि रेडक्रॉस में जमा कराई। आगे भी जो निर्देश दिए गए उसका पालन होगा। उन्होंने कहा कि यह संस्कार सिर्फ भाजपा के हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में बंधा है नियम सबके लिए बराबर हैं अतः इस घटना के बाद कोविड के इस काल मे समस्त कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वह गाइडलाइंस का पालन करें।

आपको बता दें कि कुछ कार्यकर्ताओं ने गत दिवस भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी का जन्मदिन मनाया था जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने संबंधित कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये का दंड अधिरोपित किया। जिसे खेद जताते हुए पार्टी ने स्वीकार कर तत्काल रेडक्रास में यह राशि जमा कराई।

Show More

Related Articles

Back to top button