केंद्रीय मंत्री तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के संयोजक हुए नियुक्त

भोपाल। इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। अबे पूरे चुनाव का मैनेजमेंट उनके हाथों में रहेगा।

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति का संयोजक नियुक्त किया है।

 

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

Exit mobile version