Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

कमबख्त इश्क: सपा नेता ने 25 साल की युवती को भगाने के आरोप में 47 साल के बीजेपी नेता पर दर्ज कराया मुकदमा

कमबख्त इश्क UP  के हरदोई जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सपा नेता ने अपनी 25 साल की युवती को भगाने के आरोप में 47 साल के बीजेपी नेता पर मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता पिता का आरोप है कि बेटी की शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही अपनी उम्र से छोटी व दो बच्चों के बाप बीजेपी नेता ने बेटी को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और भगा ले गया. उधर, सपा समर्थकों ने सोशल मीडिया में बीजेपी को घेरा. दूसरी तरफ, बीजेपी नेता की सदस्यता भी खत्म कर दी गई. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

मामला मोहल्ला सुभाष नगर इलाके का है. यहां के बीजेपी नगर महामंत्री आशीष शुक्ला(47) के ऊपर समाजवादी पार्टी के नेता की 25 साल की बेटी को भगाने का आरोप है. लड़की के पिता ने मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि दो बच्चों का बाप बीजेपी नेता मेरी बेटी को साथ भगा ले गया है. बेटी का रिश्ता भी तय हो चुका था, अभी हालही में शादी होनी थी.

सपा समर्थकों ने बीजेपी को घेरा, सदस्या गई

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक,मामले के तूल पकड़ते ही सोशल मीडिया में सपा समर्थकों ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने बीजेपी नेता को निष्कासित करेगी या उसका महिमामंडित करेगी, यह देखना है.

वहीं, मामले के तूल पकड़ते ही बीजेपी नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय ने बीजेपी नगर महामंत्री आशीष शुक्ला की सदस्यता रद्द करते हुए पार्टी से निकाल दिया है. साथ ही यह भी क्लियर किया कि अब आशीष शुक्ला का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp