विदेश

जापान में मछली के कारण मिसाइल हमले वाला अलर्ट जारी

टोक्यो। जापान के गामागोरी शहर में एक मछली की वजह से प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। लोगों को चेताने के लिए प्रशासन ने लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट कराया कि इस मछली को खाने से बचें।
news24you
दरअसल जापान के एक सुपरमार्केट ने गलती से फूगु मछली के पांच पैकेट्स बेच दिए थे। इस सुपरमार्केट में मछली बेचने से पहले उसके लिवर को नहीं निकाला गया था, जबकि इसमें एक विषैला तत्व पाया जाता है। जैसे ही प्रशासन को ये बात पता चली वो हरकत में आया और लोगों को सावधान करने के इरादे से उस लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराई, जिसे मिसाइल अटैक के वक्त इस्तेमाल किया जाता है।
प्रशासन ने मछली के तीन पैकेट्स को जब्त कर लिया है, मगर बाकी दो पैकेट्स नहीं मिले हैं। ऐसे में गामागोरी शहर में प्रशासन ने इमरजेंसी वायरलैस सिस्टम के जरिए इस फूगु मछली को न खाने की सलाह दी है।
जहरीला केमिकल ले सकता है जान-
जापान में फूगु मछली काफी पसंद की जाती है और सर्दियों में ये सबसे महंगी डिशेस में से एक है। मगर इस मछली की चमड़ी, आंत और लिवर में एक तरह का जहरीला तत्व टेट्रोडोटॉक्सिन पाया जाता है जो जानलेवा होता है। जापान में शेफ को इसे पकाने के लिए पहले मंजूरी लेनी पड़ती है।
इसे खाना घातक हो सकता है-
इस मछली के लिवर को अगर आप खाते हैं तो लकवा मार सकता है, वहीं इससे सांस लाने में भी परेशानी हो सकती है और वक्त रहते इलाज न मिला तो इंसान की मौत भी हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button