HOMEMADHYAPRADESH

Indore विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार

पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, इसमें प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी शामिल हैं।

indore शहर के कलेक्टोरेटर चौराहे पर प्रोफेशनल बोर्ड फार एक्जामिनेशन (PEB ) द्वारा पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, इसमें प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी शामिल हैं। प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में करीब 200 कार्यकर्ता यहां पर प्रदर्शन के लिए जुटे। युवा कांग्रेस यहां पर हाल ही में हुए परीक्षा के पेपर लीक होने पर विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।

नारेबाजी के साथ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस की चेतावनी के बाद भी जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं ने कहना था कि वह राज्य सरकार प्रदेश को श्रीलंका बनाने पर तुली है।

Show More
Back to top button