HOMEMADHYAPRADESH

आशुतोष बने मध्य प्रदेश NSUI के अध्यक्ष, मंजुल त्रिपाठी को हटाया

आशुतोष बने मध्य प्रदेश NSUI के अध्यक्ष, मंजुल त्रिपाठी को हटाया

NSUI जातिगत संतुलन साधने में कांग्रेस जुट गई है। पार्टी इसी रणनीति के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले भोपाल के छात्र नेता आशुतोष चौकसे को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI की कमान सौंपी है। छह महीने पहले नियुक्त किए गए मंजुल त्रिपाठी को हटाकर चौकसे को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

इससे पहले वे संगठन में उपाध्यक्ष थे। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। प्रदेश में सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस मैदानी जमावट में जुट गई है। प्रदेश में राजनीति का केंद्र बने हर मुद्दे को देखकर निर्णय लिए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र वार बैठकें कर कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस दौरान उनके गिले-शिकवे सुने जा रहे हैं और संगठन में भी सामाजिक, भौगोलिक संतुलन देखा जा रहा है। प्रदेश की राजनीति में अभी ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गर्माया हुआ है। जिसे देखते हुए अर्चना जायसवाल को हटाकर इसी वर्ग से आने वाली विभा पटेल को महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके बाद आशुतोष चौकसे को बड़ी भूमिका में लाया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button