HOMEराष्ट्रीयविदेश

Modi US Visit: पीएम मोदी की एक झलक पाने को उमड़े लोग, वीडियो में देखिए दीवानगी

Modi US Visit: पीएम मोदी की एक झलक पाने को उमड़े लोग, वीडियो में देखिए दीवानगी

Modi US Visit Day-1 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनी अमेरिकी यात्रा पर गुरुवार सुबह वॉशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ।

नीचे देखिए वीडियो। प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के रास्ते पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग स्वागत के लिए खड़े थे। भारतीय समयानुसार तड़के 3.30 बजे वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज एयरबेस पर उतरने के बाद पीएम मोदी का काफिला पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के होटल विलार्ड पहुंचा। अपने अमेरिका दौरे के पहले ही दिन से एक्शन मोड में नजर आएंगे पीएम मोदी। भारतीय समयानुसार आज उनके कार्यक्रम शाम 7.15 बजे से शुरू होंगे। यहां जानिए उनका पहले दिन का प्रोग्राम

वॉशिंगटन पहुंचने पर पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने अमेरिका पहुंचते ही ट्वीट किया, गर्मजोशी से स्वागत के लिए वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय का आभारी हूं। प्रवासी भारताीय हमारी ताकत हैं। यह काबिले तारीफ है कि कैसे प्रवासी भारतीयों ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई।

 Modi US Visit Day-1 LIVE Updates: Full Schedule

23 सितंबर: अमेरिका के शीर्ष सीईओ से मुलाकात। यहां एप्पल के प्रमुख टिम कुक भी रहेंगे। इसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात। इसी दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी समकक्ष योशीहिदे सुगा से भी मीटिंग।

24 सितंबर: वॉशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। व्हाइट हाउस में जो बाइडेन के साथ पहली व्यक्तिगत द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और शाम को वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क जाएंगे।

25 सितंबर: UN महासभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button