HOMEMADHYAPRADESH

आतंकियों से लड़ते-लड़ते सतना के लाल कर्णवीर ने दिया बलिदान

आतंकियों से लड़ते-लड़ते सतना के लाल कर्णवीर ने दिया बलिदान

सतना। जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लगातार सेना का आपरेशन जारी है। बुधवार को कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि, इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान जख्मी जो गए और एक बलिदानी हो गया। बलिदानी जवान मध्य प्रदेश के सतना के रहने वाले कर्णवीर सिंह राजपूत थे। यह जानकारी जैसे ही सतना में उनके स्वजनों और पहचानने वाले लोगों को पता चली तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

देश के लिए बलिदानी हुए वीर जवान कर्णवीर सिंह के स्वजन सतना शहर के उतैली में निवास कर रहे हैं। जिन्हें यह समाचार जैसे ही मिला तो घर में मातम पसर गया। बलिदानी कर्णवीर सिंह के पिता रवि सिंह भी सेना में सूबेदार मेजर रह चुके हैं और सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माताजी मिथलेश सिंह को जैसे ही अपने लाल के बलिदानी होने की जानकारी लगी तो उनके आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कर्णवीर सिंह का पैतृक घर जिले के ही रामपुर बाघेलान के दलदल गांव में है। ज्ञात हो कि रामपुर बाघेलान वह तहसील है जहां के गांवों से सबसे ज्यादा युवा भारतीय सेना में हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button