HOMEराष्ट्रीय

असम के ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण नाव दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

असम के ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण नाव दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Boat Accident : असम के ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण नाव दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ताजा जानकारी के मुताबिक 1 महिला के मरने की पुष्टि हुई है। NDRF की टीम के मुताबिक 42 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 70 अभी भी लापता हैं। बचाव और राहत का काम लगातार जारी है। आपको बता दें कि जोरहट जिले के नीमतीघाट के पास यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों नाव डूब गईं। इन दोनों नावों में 120 से ज्यादा लोग सवार थे। उधर, इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में लोगों को बचाने के सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

वहीं, असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट के निमती घाट के पास नाव दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य मंत्री बिमल बोरा तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं, जबकि मैं कल निमती घाट जाऊंगा। राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। बाद में पूरी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 42 लोगों को बचाया जा चुका है, 4 के लापता होने की पुष्टि हुई है और 1 महिला की मौत हो गई है। नाव में कितने लोग सवार थे और कितने लोग लापता हैं, इसका पता अभी नहीं लग पाया।

Show More

Related Articles

Back to top button