Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

हिंदी करंट अफेयर्स: तो क्या बिगड़ रहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार का अंक गणित?

हिंदी करंट अफेयर्स: तो क्या बिगड़ रहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार का अंक गणित?


Mp news| मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है। इस एक साल में भाजपा की ओर से कई बार दावा किया गया कि कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। पूर्व सीएम शिवराज ने तो लंगड़ी सरकार तक कह दिया था। हालांकि, बाद में पार्टी नेताओं के सूर उस समय बदले जब झाबुआ उप चुनाव में भाजपा की हार हुई। लेकिन अब एक नया संकट कांग्रेस सरकार के सामने है।

विधानसभा में सरकार का गणित बिगड़ता दिख रहा है। दरअसल, राज्य में 230 सदस्यों की विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 116 का है। मौजूदा समय में कांग्रेस के पास बसपा और समाजवादी पार्टी के साथ-साथ चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से कुल विधायकों की संख्या 121 है। जिसमें कांग्रेस के 114, समाजवादी पार्टी का एक, बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक और निर्दलीय चार विधायक शामिल हैं। बसपा प्रमुख द्वारा पार्टी विधायक रामबाई को निलंबित करने के बाद अब यह आंकड़ा 120 हो गया है। वहीं, राज्य में बीजेपी के पास 108 विधायक हैं। 

ऐसे में अगर बीजेपी कुछ अन्य विधायकों का समर्थन लेने में सफल हो जाती है तो यह राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है। हाल ही में कांग्रेस के एक विधायक का निधन हो जाने से पार्टी को झटका लगा था। अब एक और चुनौती पार्टी के सामने है। हालांकि जानकर यह भी बताते हैं कि रमाबाई के निलंबित होने से उनकी सदस्यता पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। सम्भव है कि अब वह कांग्रेस में ही शामिल हो जाएं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *