News24you

News you are looking for

शिवपुरी की बाढ़ में इंटरसिटी एक्सप्रेस फंसी, 1500 यात्री संकट में, हरसी डैम टूटने की अफवाह, लोग पहाड़ी पर चढ़ गए

rasin shivpuri

बाढ़ में इंटरसिटी एक्सप्रेस फंसी, 1500 यात्री संकट में, हरसी डैम टूटने की अफवाह, लोग पहाड़ी पर चढ़ गए – MP NEWS

शिवपुरी। शिवपुरी के पाडरखेड़ा क्षेत्र में 1500 यात्रियों से भरी हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस बाढ़ के पानी में फंस गई है। यह ट्रेन सोमवार को यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। रेलवे की तरफ से स्थानीय प्रशासन से मदद मांगी गई है। यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन चारों तरफ पानी भरा हुआ है। इलाके में लगातार बारिश हो रही है। जल स्तर बढ़ता जा रहा है।

मंत्रालय में बाढ़ के लिए आपात बैठक

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मंत्रालय के सिचुएशन रूम में मुख्यमंत्री श्री राज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग के कई जिलों में आई बाढ़ के हालात को लेकर आपात बैठक कर रहा हूं। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सहित उच्चाधिकारी भी शामिल हैं।

हरसी डैम टूटने की अफवाह, लोग लखेश्वरी माता मंदिर की पहाड़ी पर चढ़ गए

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दतिया में हरसी डैम सुरक्षित, इसके टूटने की खबर महज अफवाह है। जानकारी में आया है कि बांध के टूटने की अफवाह फैलने से कई लोग लखेश्वरी माता मंदिर की पहाड़ी पर चढ़ गए हैं। लोगों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह में न आएं। सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव को लेकर सतर्क है।