News24you

News you are looking for

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फ़िल्म शूटिंग के आरोप में गिरफ्तार

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फ़िल्म शूटिंग के आरोप में गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा raj kundra) विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. खबर के अनुसार हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था. अब खबर आ रही है कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया है.

राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी.

आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था.

क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में शुक्रवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं, इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं.

परेशानी में घिरे राज कुंद्रा

सोमवार को ही शिल्पा के पति राज को क्राइम ब्रांच की तरफ से तलब किया गया था.वैसे यह पहली बार नहीं है जब ‘हंगामा 2’ एक्ट्रेस के पति विवादों में घिरे हैं. राज इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं.

इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी. पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है.

हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है.