Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

विवेक तंखा ने छोड़ा कांग्रेस लीगल सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद

भोपाल। राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने कांग्रेस के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि तंखा कांग्रेस के नाराज नेताओं के समूह जी-23 में शामिल थे। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, मैंने एआइसीसी के लीगल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के पद पर 5 साल तक काम किया, यह काफी लंबा समय रहा। मैं इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष और सभी साथियों के विश्वास, सहयोग और तालमेल के लिए धन्यवाद करता हूं। मेरा विचार है कि अब नए लोगों को यह जिम्मेदारी मिलना चाहिए। 25 जून को पत्र भेजकर मैंने यह पद छोड़ दिया है। मेरा मानना है कि कोई भी लंबे समय तक पद पर रहकर उसके साथ न्याय कर सकता है। नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए। मैंने अपने जीवन में इसी सिद्धांत को अपनाया है। सिर्फ एक पद पर बैठने के अलावा दुनिया में और भी बहुत कुछ है।

विवेक तंखा ने छोड़ा कांग्रेस लीगल सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp