News24you

News you are looking for

लोकायुक्त की कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर को रंगेहाथ पकड़ा

लोकायुक्त की कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर को रंगेहाथ पकड़ा

राजगढ़ , MP लोकायुक्त द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते प्रदेश के कई अधिकारीयों को लोकायुक्त द्वारा पकड़ा गया है। अब राजगढ़ (Rajgarh) जिले में भी एक फ़ूड इंस्पेक्टर (food inspector) 40 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार जिले के नरसिंहगढ़ (Narsinghgarh) में भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार की रिश्वत लेते घूसखोर खाद्य अधिकारी सुनील वर्मा को रंगेहाथ दबोच लिया है।

एक लाख रुपए कि की थी मांग
लोकायुक्त टीआई नीलम पटवा ने बताया कि नरसिंहगढ़ में उचित मुख्य की राशन दुकान संचालित करने वाले आवेदक सोनू गुप्ता से लायसेंस निरस्त करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग खाद्य एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील वर्मा ने की थी। जिसके बाद 75 हजार रुपए में इनका सौदा तय हुआ था। और 20 हजार रुपए फरियादी पहले ही दे चुका था। बाद में रिश्वत की मांग से परेशान होकर 19 जुलाई को सोनू गुप्ता ने रिश्वत की शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल से की। शिकायत करने के बाद सत्यता जांची गयी और आज दूसरी किश्त के रूप में 40 हजार रुपए सोनू गुप्ता के हाथ से लेते हुए आरोपी सुनील वर्मा एवं उसके कम्प्यूटर आपरेटर अजय यादव को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है।

बतादें कि नरसिंहगढ़ में सोनू गुप्ता उचित मुख्य की राशन की दुकान चलाता है। सुनील गुप्ता के द्वारा पी ओ एस मशीन से राशन का वितरण न करके वितरण पंजी से किया है जिसको लेकर नरसिंहगढ़ के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील वर्मा और उनके कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा सुनील के दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देते हुए 1 लाख रूपय की मांग की थी। जिसको लेकर 75 हजार में सौदा तय हुआ था। रिश्वत की पहली किश्त देने के बाद सुनील में लोकायुक्त भोपाल में शिकायत की और आज लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत की दूसरी किश्त 40 हजार लेते आरोपी सुनील वर्मा एवं उसके कम्प्यूटर आपरेटर अजय यादव को हिरासत में ले लिया।