Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

रीवा में बारिश के दौरान गिरा मकान, एक ही परिवार के चार सदस्‍यों की मौत

रीवा। रीवा जिले के गढ़ थाना अंतर्गत बहेरा घुरियारा गांव में कच्‍चा मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। गांव तक पहुंच मार्ग न होने से राहत और बचाव कार्य में परेशान आ रही है। जानकारी के अनुसार रीवा में चार दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। देररात कच्‍चा मकान गिर गया, जिसमें एक एक ही परिवार के कुछ सदस्‍य दब गए, जिनमें से चार के शव निकाल लिए गए हैं। एक को घायल अवस्‍था में अस्‍पताल भेजा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्‍थल के लिए निकल चुके हैं। ग्रामीण बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Updating…

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp