HOMEMADHYAPRADESH

ये तो Gajab Crime महिला ने फर्जी चेक से लिये सोने के जेवर फिर उन्हें गिरवी रख ले लिया Loan

ये तो Gajab Crime महिला ने फर्जी चेक से लिये सोने के जेवर फिर उन्हें गिरवी रख ले लिया Loan

ये तो Gajab Crime है एक महिला ने फर्जी चेक से लिये सोने के जेवर फिर उन्हें गिरवी रख ले लिया Loan लखेरापुरा में रहने वाले अभिमन्यु कौशल की चौक बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। मामला भोपाल जिले का है।

उन्होंने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया था कि 19 अक्टूबर 2021 को उनके पास स्वाति राघव नाम की महिला आई थी। जिसे वह पहले से ही पहचानता था। महिला ने दुकान से तीन सौ ग्राम सोने के जेवरात पसंद किए थे और अपने परिवार को दिखाने की बात कही थी। बाद में महिला एक बैंक का चेक देकर जेवरात लेकर चली गई। जब महिला वापस नहीं लौटी तो अभिमन्यु ने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। बाद में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला ने जेवरात को एक फायनेंस कंपनी में गिरवी रखकर सोने पर लोन ले लिया है।

इस बात का पता चलने पर अभिमन्यु ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला के खिलाफ अशोका गार्डन और अयोध्या नगर थाने में भी धोखाधडी करने के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपित महिला की तलाश कर रही है।

Show More
Back to top button