Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Mobile

ये कंपनियां दे रहीं 84 दिन वाले आकर्षक रिचार्ज प्लान्स Airtel, Jio और VI में मुफ्त कॉलिंग और डेटा समेत मिलेंगे ये फायदे

भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया के कई प्री-प्रेड रिचार्ज प्लान हैं। जिसमें 28 दिनों से लेकर 365 दिनों तक का रिचार्ज करवाया जा सकता है। बहुत से लोग होते हैं जिन्हें सही रिचार्ज प्लान के बारें में पता नहीं होता है। जैसे आप भी अगर ज्यादा कॉलिंग करते और डेटा का इस्तेमाल कम करते हैं। तो आज हम आपके खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी वैधता ज्यादा हैं और कीमत भी कम है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Jio 329 रुपए प्लान

Jio के 329 रुपए के प्लान में 84 दिन की वैधता मिलती है। इस प्लान में 1000 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही 6जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसमें यूजर्स को जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Vi 379 रुपए प्लान

Vi का 84 दिन की वैधता प्लान की कीमत 379 रुपए है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 एसएमएस सुविधा मिलती है। इस प्लान में 6जीबी डेटा मिलता है। साथ ही Vi Movies और TV Basic एप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Airtel 379 रुपए प्लान

एयरटेल के 84 दिन की वैलेडिटी वाला प्लान की कीमत 379 रुपए है। इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही प्लान में ग्राहक को 6जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में Airtel Xstream Premium एप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। साथ ही प्राइम वीडिया का फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून, विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलता है।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp