Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

मिला 20 लाख का हीरा: पन्ना की वसुंधरा रतनगर्भा धरती में यह करिश्मा

पन्ना की वसुंधरा रतनगर्भा धरती में यह करिश्मा होता अक्सर देखा गया है। ऐसा ही मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक व्यक्ति चमचमाता हुआ बेशकीमती रत्न हीरा पन्ना के डायमंड ऑफिस में जमा करने पहुंचा।

जब उसने या हीरा वहां के हीरा पारखी को दिखाया तो उसने बताया कि यह उज्जवल, जैम क्वालिटी का हीरा जो प्रति केरेट अच्छे दामों में बिकता है। जिसके बाद युवक का खुशी का ठिकाना ना रहा और समझ गया किया हीरा लाखों का है।

पन्ना जिले के निवासी इंद्रजीत सरकार सुबह जब घूमने निकले तो उन्हें हीरा खदान के पुराने मिट्टी के ढेर के पास कुछ चमकता हुआ दिखा तो उन्होंने तुरंत उस पत्थर को उठाया तो वह समझ गए कि है हीरा है। जिसको लेकर वह डायमंड ऑफिस जमा करने के लिए पहुंचे तो वह हीरा 4.38 कैरेट वजन का निकला जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए के लगभग आंकी जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp