Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, कांग्रेस अब ट्विटर पर रह गई

कटनी। कटनी में आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान गृह मंत्री का भाजपा जनोँ ने स्वागत किया। उद्योगपति प्रदीप मित्तल के यहां गृह मंत्री  श्री मिश्रा शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जिनके पुत्र का कुछ दिन पहले हादसे में निधन हो गया था।

कटनी पहुंचे गृह मंत्री ने विधायक संजय पाठक के निवास पर पत्रकारों से अनोपचारिक चर्चा करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जनता की बीच तो जा नहीं पा रही लिहाजा ट्विटर और ट्वीट से ही काम चला रही, दिग्विजयसिंह और कमलनाथ मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोल देते हैं। कांग्रेस के नेताओं के बयान से साम्प्रदायिक तनाव हो इसका भी उन्हें ख्याल नहीं।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, कांग्रेस अब ट्विटर पर रह गई

इसे पहले बजरंग नगर पीरबाबा में भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की आगवानी की।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, कांग्रेस अब ट्विटर पर रह गई

गृह मंत्री विधायक संजय पाठक के निवास पर भी पहुंचे तथा श्री पाठक की मातुश्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली आपको बता दें कि कुछ रोज पहले ही दिल की बीमारी के चलते श्रीमती निर्मला पाठक की एंजियोप्लास्टी हुई है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, कांग्रेस अब ट्विटर पर रह गई

गृह मंत्री श्री मिश्रा ने विधायक संजय पाठक के परिवार से भी परिचय लिया। कुछ देर रुकने के पश्चात गृह मंत्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वे जबलपुर से सड़क मार्ग से कटनी पहुंचे थे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के अल्प प्रवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ,विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक , विधायक प्रणय पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, विजय शुक्ला, निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव, निवर्तमान निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला,  जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल,उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा , सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम,भाजपा उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, मंडलाध्यक्षगण अभिषेक ताम्रकार, वागीश आनंद, सुभाष दुबे,प्रमोद सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, चेतन हिंदुजा,पूर्व पार्षद मनीष पाठक,आशीष पाठक,एवं अन्य भाजपाजनोँ ने नरोत्तम मिश्रा जी का भव्य स्वागत किया।
इसे पहले बजरंग नगर पीरबाबा में भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की आगवानी की। गृह मंत्री विधायक संजय सत्येंद्र पाठक  के निवास पर भी पहुंचे जहां युवा यश पाठक एवं भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में उनका भव्य स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय कराया । इसके पश्चात श्री नरोत्तम मिश्रा जी द्वारा श्री पाठक की मातुश्री श्रीमती निर्मला पाठक जी से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली कुछ रोज पहले ही दिल की बीमारी के चलते श्रीमती निर्मला पाठक की एंजियोप्लास्टी हुई है। गृह मंत्री श्री मिश्रा ने विधायक संजय पाठक के परिवार से भी परिचय लिया। कटनी आगमन के दौरान ही श्री नरोत्तम मिश्रा जी ने विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक प्रणय पाण्डे,पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव आदि साथ थे।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, कांग्रेस अब ट्विटर पर रह गई

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, कांग्रेस अब ट्विटर पर रह गई

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp