Monday, October 26, 2026
Latest:
प्रदेश

बागपतः यमुना में नाव डूबने से 20 की मौत, CM योगी ने की मुआवजे की घोषणा

बागपतः यमुना में नाव डूबने से 20 की मौत, CM योगी ने की मुआवजे की घोषणा
बागपत। यूपी के बागपत में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां यमुना नदी में एक नाव पलट गई है जिसके चलते अब तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि मृतकों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार नाव में 60 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों की तलाश शुरू की। टीम ने अब तक 12 लोगों को बचा लिया है। पुलिस और आसपास के लोगों ने लोगों को नदी से निकालर प्राथमिक चिकित्सा दी और जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
बोट में सवार कई लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे मे मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में बचे लोगों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *