Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEखेल

पुरुष हॉकी में भारत को कांस्य, जर्मनी को 5-4 से हराया, 41 साल बाद मेडल

आज भारतीय हॉकी के इतिहास में एक सुनहरा दिन है जब टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। इस मैच में सिमरनजीत कौर ने दो गोल दागे। 41 साल बाद भारत ने पदक जीता है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा है कि ये ऐतिहासिक दिन है जो हर भारतीय की स्मृति में सदा के लिए अंकित हो गया है। हमें भारतीय टीम पर गर्व है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। टीम ने ओलंपिक में 1980 के बाद पहली बार कोई पदक हासिल किया है। भारत इस मैच में एक समय 1-3 से पिछड़ रहा था, लेकिन इसके बाद उसने जबरदस्त वापसी कर जीत दर्ज की। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे। रुपिंदर पाल सिंह, हार्दिक और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp